Breaking News

बनास महोत्सव के फुटबॉल मैच में जीती सवाई माधोपुर की टीम।

बनास महोत्सव के फुटबॉल मैच में जीती सवाई माधोपुर की टीम।

टोंक, 23 दिसंबर।

बनास महोत्सव के कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में फुटबॉल मैत्री मैच खेले गए। यूथ मैच में सवाई माधोपुर की टीम ने टोंक की टीम को टाई ब्रेकर मे 5-4 से हराया।
टोंक के 50-70 वर्ष की आयु वर्ग के मैच में बनास बोम्बर्स ने रसिया रोवर्स को 2-0 से हराया। इस मैच में बनास बोम्बर्स की तरफ से एक गोल प्रेम रघुवंशी ने और दूसरा खलीकउल्ला बैग ने किया।
बनास महोत्सव के परंपरागत खेल प्रभारी जीशान हैदर ने बताया कि इस मैच के रेफरी टोंक के 82 वर्षीय ख्यातनाम खिलाड़ी सय्यद रैहान अहमद थे। गांधी खेल मैदान में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में कचौलिया ग्राम की टीम 2-0 से विजयी रही। शतरंज प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अकबर अली पहले और जीशान हैदर दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में अनिल गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, अख्तर हुसैन, रतिराम बैरवा एवं आरिफ मेहमूद उपस्थित रहे। शनिवार सुबह 11 बजे गांधी खेल मैदान में सितोलिया मैच खेले जाएंगे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …